google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डिजिटल साक्षरता और गुणवत्ता से उद्यमी महिलाएं छूएंगी नई ऊंचाइयां: सीडीओ

डायट परिसर में दो दिवसीय सरस मेले का आयोजन, लखपति दीदियों के उत्पाद बने आकर्षण

विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण

सोनभद्र। महिला सशक्तिकरण को गति देने के उद्देश्य से डायट परिसर में दो दिवसीय सरस मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने किया। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की ‘लखपति दीदियों’ द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करते हुए सीडीओ ने महिलाओं के हुनर और स्थानीय उत्पादों की सराहना की तथा उन्हें बाजार की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया।


उद्यमी महिलाओं को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि आज के दौर में उत्पाद की गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल माध्यमों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने डिजिटल लेनदेन, ऑनलाइन भुगतान और आय-व्यय के सुव्यवस्थित लेखा-जोखा रखने की सलाह दी। इस आयोजन ने न केवल ग्रामीण उत्पादों को मंच प्रदान किया, बल्कि महिलाओं में आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को लेकर नया आत्मविश्वास भी पैदा किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)