समाज जागरण संवाददाता कृष्णकांत तिवारी बगहा, रामनगर कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशन में नगर परिषद रामनगर परिसर में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत पी एम स्वनिध योजना के लाभुकों को स्वनिधि से समृद्धि के तहत डिजिटल ट्रांजेक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण का शुभारंभ माननीय सभापति प्रतिनिधि , माननीय उपसभापति प्रतिनिधि, कार्यपालक पदाधिकारी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक बेतिया द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के आरंभ में नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह द्वारा पी एम स्वनिधि योजना पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा स्वनिधि से समृद्धि स्कीम पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक शाखा रामनगर के शाखा प्रबंधक द्वारा उपस्थित वेण्डरों को डिजिटल ट्रांजेक्शन का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया गया तथा डिजिटल ट्रांजेक्शन से होने वाले कैशबैक पालिसी के बारे में जानकारी प्रदान की। शाखा प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक शाखा रामनगर के द्वारा उपस्थित वेण्डरों को डिजिटल ट्रांजेक्शन का प्रशिक्षण दिया गया और साथ क्युआर कोड के लिए आवेदन फार्म भी उपलब्ध कराया गया। शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक शाखा भावल के द्वारा डिजिटल ट्रांजेक्शन का प्रशिक्षण दिया गया तथा यूनो ऐप के प्रयोग के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया, प्रशिक्षण कार्यक्रम के इस क्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक बेतिया द्वारा उपस्थित वेंडरों को स्वनिधि से समृद्धि स्कीम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और वेण्डरों अपने संबंधित बैंक का क्यूआरकोड प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी श्रीऋषिकेश अवश्थी ने उपस्थित वेंडरों को डिजिटल ट्रांजेक्शन के लाभ के बारे में बताया,ए डी बी शाखा प्रबंधक द्वारा डिजिटल ट्रांजेक्शन से होने वाले कैश बैक पालिसी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 115प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे माननीय उपसभापति प्रतिनिधि द्वारा उपस्थित शहरी फुटपाथ विक्रेताओं को डिजिटल ट्रांजेक्शन के प्रेरित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामुदायिक संगठक , सामुदायिक संसाधन व्यक्ति रोशन आरा, निवेदिता, गीतांजलि, सहजादी, गुलनाज, नजराना, पिंकी,नीलम, अनीता, तबस्सुम, प्रियंका,नीलू,आदि उपस्थित रहीं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



