कमलेश कुमार दैनिक समाज जागरण
मैनपुरी में डिंपल यादव के प्रचार में उनकी छोटी बहन पूनम रावत चुनाव प्रचार में पहली बार उतरी लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार अखिलेश और डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव नजर आईं तो वहीं अब एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। डिंपल यादव की छोटी बहन अखिलेश यादव की साली पूनम मैनपुरी पहुंची बहन का सहयोग चुनावी प्रचार करने के लिए मैनपुरी मैदान में पहुंच चुकी है
मैनपुरी लोकसभा से चुनाव मैदान में उतरीं डिंपल यादव के साथ अब उनकी बहन पूनम भी नजर आएंगी। सेना से वीआरएस ले चुकीं पूनम रावत मैनपुरी पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि डिंपल यादव को जीत मिलेगी।
पूनम रावत ने बताया कि वे यहां परिवार के नाते डिंपल यादव को सपोर्ट करने के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसी सरकार चाहतीं हैं, जो युवाओं रोजगार से नौकरियां दें और जनता के लिए काम करे। उन्होंने बताया कि वे फौज में थीं और 20 साल तक सेवाएं दी हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



