google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नुक्कड़ सभा में बोले जयवीर सिंह भाजपा सरकार मे सबका साथ सबका विकास हो रहा है, जयवीर सिंह

कमलेश कुमार दैनिक समाज जागरण

मैनपुरी कुरावली। भारतीय जनता पार्टी से लोक सभा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा ग्रामो मे नुक्क्ड़ सभाएं की। सभाओ मे उपस्थित मतदाताओं से अपने पक्ष मे वोट ड़ालने की अपील की।
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने पनवाह, जखौआ, नगला घनी शरीफपुर ,भरतपुरा, अशोकपुर,गंगापुर अलूपुरा, सलेमपुर, आठ पुरा सिरसा गावों मे पहुंचकर अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील की। तथा जी रोड पर भाजपा कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस मौक़े पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने कहा देश व प्रदेश की भाजपा सरकारे सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। परिवारवाद की राजनीति खत्म हो रही है। मोदी के नेतृत्व मे भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। सपा सरकार मे गुंडे माफियाओ का बोलबाला था। बहन बेटियों को सड़को पर निकलना मुश्किल था। प्रदेश की योगी सरकार मे गुंडा माफिया जेल मे है या फिर ऊपर पहुंच गया है। सात तारीख को बिना किसी भय डर के घरो से निकलकर कमल के फूल का बटन दबा कर भाजपा सरकार बनाये। इस मौक़े पर चेयरमेन धर्मेंद्र वर्मा विनोद शर्मा राहुल राठौर संदीप गुप्ता प्रदीप गुप्ता नंदन गुप्ता गजेंद्र सिंह शैलेन्द्र सिंह अमन यादव अजय यादव रन्छोहन राजू शर्मा विजय राजपूत विमल चौहान विपुल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में सरकार कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)