google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिन दहाड़े गौरी गांव में हुई लाखों की चोरी



दैनिक समाज जागरण
जमालपुर (मीरजापुर) शेरवां चौकी क्षेत्र के गौरी गांव में रविवार की दोपहर हौसला बुलंद अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चारदीवारी फांदकर घर में घुसकर नगदी समेत लाखों रूपए मूल्य के स्वर्णाभूषण पर हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े घटी चोरी की घटना से ग्रामीण आवाक रह गये। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस लौट गयी।
पीड़ित अशोक सिंह ने देर शाम चोरी की सूचना थाने में देकर चोरी का खुलासा करने की गुहार लगाई। पीड़ित का मकान गांव के बाहर बाहा के पास सड़क किनारे है।चोरी के समय घर में कोई नही था एवं घर में ताला बंद था।
पीड़ित ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि उसकी सास की मौत की सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे घर में ताला बंदकर अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल बनौली गया हुआ था एवं दोपहर करीब दो बजे वापस लौटने पर मुख्य गेट का ताला खोलकर भीतर जाने पर घर के भीतर के गेट का एवं भीतर के दो कमरों का ताला टूटा देख दंग रह गया।कमरे के भीतर जाने पर कमरे में रखे आलमारी का ताला टूटा था एवं सामान बिखरे हुए थे और जेवरात एवं नगदी अज्ञात चोर चुरा ले गए थे ।सोने का कंगना,सोने का टप्स,सोने का चैन,सोने का झुमका,सोने का मंगल सूत्र,दो पीस हीरे की अंगूठी,दो सोने की अंगूठी, सोने की बाली,सोने की नथुनी,चांदी का पायल एवं पचास हजार रुपए नगदी चुरा ले गए।पीड़ित का पुत्र कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल बिहार गया हुआ था। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)