google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर सदर एसडीओ के नेतृत्व में रफीगंज नगर पंचायत में शांति समिति की हुई बैठक।



दैनिक समाज जागरण, अनिल कुमार मिश्र ब्यूरोचीफ /वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार)
औरंगाबाद (बिहार):- दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर रफीगंज नगर पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी सदर अनुमंडल औरंगाबाद के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर रफीगंज नगर पंचायत में शांति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी, जिसमें दुर्गा पुजा की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

सभी पंडाल की अनुमति ली जाएगी ,सभी विसर्जन के जुलूस के रूट चार्ट का भौतिक सत्यापन सीओ एवं ईओ के द्वारा की जायेगी जिसमें समिति के मेंबर भी साथ में रहेंगे । यातायात का प्रबंधन किया जाएगा ,भीड़भाड़ वाले इलाके में 4 व्हीलर और 2 व्हीलर बंद रहेगा। पंडाल का निर्माण मानकों के अनुसार किया जाएगा ।.आदर्श आचार संहिता का अनुपालन किया जाएगा। सभी पंडाल पर सीसीटीवी लगा रहना अनिवार्य है । समाज सेवकों की संख्या पर्याप्त होनी चाहिए ,सभी को संबंधित समिति अपना बैच देगी, अग्नि सुरक्षा के लिए आग बुझाने की कल का व्यवस्था होनी चाहिए , पंडाल में या उसके आसपास कोई भी खुला तार नहीं होना चाहिए ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)