google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिव्यांगजनों को मिला सशक्तीकरण का सहारा, शिविर में 97 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

समाज जागरण

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में माननीय विधायक रॉबर्ट्सगंज भूपेश चौबे एवं ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत के कर-कमलों द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को कुल 97 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इसमें 05 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 20 व्हीलचेयर, 30 ट्राईसाइकिल, 06 स्मार्ट केन, 01 लेप्रोसी किट, 20 जोड़ी बैसाखी एवं 15 छड़ी शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सहायक उपकरणों के वितरण से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सुविधा मिलेगी तथा उनकी गतिशीलता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

शिविर में खण्ड विकास अधिकारी रॉबर्ट्सगंज लालजी शुक्ला, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती दिव्या शुक्ला, सुयश कुमार शुक्ला, राजकुमार, वरिष्ठ सहायक, विनय कुमार शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित विभाग एवं विकास खण्ड के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)