google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

24 घंटे के भीतर खुलासा, थाना जुगैल पुलिस ने चोरी के शत-प्रतिशत माल सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

जुगैल/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक जुगैल के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।


थाना जुगैल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 12/2026, धारा 305(क), 331(4) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी के प्रकरण में दिनांक 28.01.2026 को समय 14.08 बजे प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर आज दिनांक 29.01.2026 को समय 10.49 बजे, अभियुक्त राजन कुमार उर्फ जोगेन्द्र कुमार पुत्र बुद्धिमान, निवासी ग्राम सेमिया, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष को ग्राम जुगैल के जलकढवा रोड स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण सामान बरामद किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
वादी मुकदमा का चोरी गया लगभग शत-प्रतिशत सामान बरामद किया गया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)