समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। सरदार सेवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे रोहनिया के केशरीपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल ने की तथा संचालन रविशंकर पटेल ने किया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, संगठन का विस्तार करने और सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा समाज के लोगों के बीच संगठन की गतिविधियों को पहुंचाने पर जोर दिया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। वहीं, संगठनात्मक विस्तार के क्रम में महानगर युवा मंच के अध्यक्ष पद पर विजय प्रजापति तथा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष पद पर फूलचंद राजभर को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्षों से संगठन की गतिविधियों को गति देने और अपने-अपने मंच को सक्रिय बनाने की अपेक्षा जताई गई।
बैठक में प्रमुख रूप से संतोष पटेल, पंकज पटेल, अजय वर्मा, कैलाश पटेल, रामकेश पटेल, बृजमोहन पटेल, आनंद पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



