दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत बुधवार को आदर्श मध्य विद्यालय कुचाई परिसर में सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। प्रमुख गुड्डी देवी कुचाई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी,विधायक प्रतिधिनि भरत सिंह मुंडा कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ मार्डी मुखिया करम सिंह मुंडा लेखापाल कृष्ण मोहन महतो प्रधानाध्यापक उत्तम प्रधान ने संयुक्त रूप से साइकिल वितरण किया।कुचाई प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के कुल 663 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार में विकास की गंगा बह रही है। लगातार क्षेत्रवासियों को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है। साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। वहीं बीइईओ संजय कुमार जोशी ने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ें,यही झारखंड सरकार की सोच है। इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा। ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे।बच्चों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड,मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना आदि झारखंड सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए चलाया जा रहा है। छात्र छात्राओं को इन सब योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी बीइईओ संजय कुमार जोशी कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ मार्डी मुखिया करम सिंह मुंडा लेखापाल कृष्ण मोहन महतो प्रधानाध्यापक उत्तम प्रधान रूपेश मिश्रा दैयतारी लेंका मंगल मछुवा सहायक अध्यापक तिलोक महतो बासुदेव महतो धर्मेंद्र कुमार सांडिल सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



