समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 13 अप्रैल को पूर्व संध्या के अवसर पर 135वी जयंती धूमधाम से मनाने पर विचार हुआ !
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कहा कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाती है क्योंकि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था, सामाजिक समानता, संवैधानिक मूल्य,जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई, शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण का कार्य उन्होंने किया था।
पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती 2026 एक ऐसे आंदोलन का प्रतिनिधित्व करती है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को बढ़ावा देता है । इसीलिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन 13 अप्रैल 2026 को पूर्व संध्या के अवसर पर मनाया जाएगा।
बैठक का संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, विमल प्रसाद सिंह, द्वारिकानाथ नागर, कामता प्रसाद यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, चतुर्भुज शर्मा, रामगुल्ली यादव, हरिद्वार, आशुतोष पाण्डेय, संतोष यादव, टीटू गुप्ता, चंद्रकला गिरी, सुश्री सुमन, शाहनवाज आलम खान,आदि उपस्थित है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



