समाज जागरण / आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा एक शोक सभा का आयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में किया गया जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव के पिताजी के आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉक्टर रियाजुद्दीन खान ने कहा कि डीबीए की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार यादव के पिता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया जाता है। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रसाद यादव ने कहा कि आज हम यहाँ एक महान आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठे हुए हैं, जिन्होंने अधिवक्ता राजेश यादव जी के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी मृत्यु एक अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी यादें और आदर्श हमेशा हमारे साथ रहेंगे।
शोक सभा में प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह, बीपी सिंह, सुरेश कुशवाहा, अशोक कनौजिया, शैलेंद्र कुमार, संतोष यादव, रविंद्र पटेल, प्रीति सिंह, राम गुल्ली, राकेश सिंह पटेल, गोबिंद, शाहनवाज़ आलम खान आदि लोग उपस्थिति रहे!
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



