google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मलकपुर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं, 9 मार्च को ASMITA लीग का आयोजन

ASMITA लीग के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए दौड़ सहित कई खेलों का आयोजन

संदीप गर्ग / नोएडा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए 9 मार्च को जिला खेल स्टेडियम मलकपुर, सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा) में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं माय भारत, गौतम बुद्ध नगर द्वारा खेल विभाग, विभिन्न खेल संघों और शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित की जा रही हैं।

उपनिदेशक माय भारत गौतम बुद्ध नगर शिवेंद्र सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अस्मिता लीग के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम 9 मार्च की सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाएं और महिलाएं भाग ले सकेंगी, ताकि सभी आयु वर्ग को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।

इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो और रस्सा-कसी जैसे मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी माय भारत पोर्टल पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। माय भारत गौतम बुद्ध नगर ने जिले की सभी बालिकाओं और महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

(सौजन्य : सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर)


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)