google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिलाधिकारी ने खन्नौत एवं गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया


समाज जागरण शाहजहांपुर संवाददाता

‎शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर संजय पाण्डेय, अधिशासी अभियंता शारदा नहर सुनील भास्कर सहित अन्य अधिकारियों के साथ खन्नौत नदी के हनुमत धाम एवं गर्रा नदी के अजीजगंज, राई खेड़ा तटबंध पहुंचकर बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर को गर्रा पुल, अजीजगंज , राई खेड़ा आदि स्थानों से देख तथा बढ़ते जल दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए है। बाढ़ प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि 3.9.2025 को दोपहर 12:00 बजे अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का जलस्तर 147.600 मीटर एवं लोदीपुर पुल पर खन्नौत नदी का जलस्तर 144.700 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। जनपद शाहजहाँपुर में कठना नदी 17000 क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ गर्रा नदी में मिल रही है। दिनांक 02.09.2025 व 03.09.2025 की रात्रि में दियूनी बैराज से 06 घण्टे 54120 क्यूसेक पानी गर्रा नदी में पास किया गया है। आज दिनांक 03.09.2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 48058 क्यूसेक पानी पास हो रहा है। इस पानी का प्रभाव जनपद शाहजहाँपुर में दिनांक 06.09.2025 तक आने की सम्भावना है, जिससे गर्रा नदी का जलस्तर लगभग खतरे के निशान 148.800 के आस-पास वर्तमान जलस्तर 147.600 मी. से लगभग 4 फीट बढ़ने की सम्भावना है। इसके अतिरिक्त खन्नौत नदी के कैचमेंट एरिया में वर्षा होने के कारण लोधीपुर पुल पर भी खन्नौत नदी का जलस्तर भी लगभग खतरे के निशान 145.750 तक पहुंचने की सम्भावना है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बढ़ने जलस्तर को देखते हुए तैयारियों पूर्ण रहें। बाढ़ में बचाव राहत की सभी टीम सक्रिय रहे, प्रभावित होने वाले लोगों सतर्कता कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर कोताही न बरती जाए। सभी राहत की टीमें अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। बढ़ते जल स्तर की जानकारी से जन सामान्य को अवगत कराते रहे। जिलाधिकारी ने जल स्तर बढ़ने की दृष्टिगत प्रभावित होने वाले लोगों से राहत शिविरों एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें: बाढ़ नियंत्रण कक्ष (Flood Control Room) नंबर 05842-351037, 05842-351038, 05842-462754, 05842-220018 टोल फ्री न. 1077 ‎(24×7 उपलब्ध) है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)