अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण,संवाददाता झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड)09 जून 2024:–जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां द्वारा कार्य जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में धरती आबा भगवान श्री बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर एन आई टी गेट स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.
इस मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि अमर बलिदानी भगवान श्री बिरसा मुंडा के नेतृत्व में झारखंड क्षेत्र में न सिर्फ अंग्रेजो को खदेड़ा गया बल्कि राजा रानी शाशन प्रणाली का भी उनके द्वारा विरोध किया गया था. बिरसा मुंडा सदियों तक अमर रहते हुए पूजे जाएंगे.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव, जिला कांग्रेस महासचिव रामशंकर पाण्डेय,महासचिव कुणाल रॉय, सचिव संदीप गोप, राजू कुमार,दिनेश त्रिवेदी, भोलू यादव,रवि कुमार,अरविंद प्रसाद, अभिजीत मुखर्जी, दीपक करवा, रमेश सरदार आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



