समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के मसौढ़ी प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व से जुड़े एक मामले में आवेदक से काम कराने के बदले आरोपी कर्मचारी द्वारा एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। जिसके बाद विभाग ने पूरी योजना के तहत कार्रवाई करते हुए मसौढ़ी अंचल कार्यालय में जाल बिछाया। शिकायतकर्ता जैसे ही तय राशि राजा कुमार को सौंपा। मौके पर मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



