दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने बताया है कि जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के तत्वाधान मेंं पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 17 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक जिला स्तरीय हाकी, एथलेटिक्स, हैण्डबाल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया जा जायेगा। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार धनराशि उनके खाता में जमा किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ पासबुक एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नम्बर साथ लाना आवश्यक है। उन्होने बताया है कि दिनांक 17 सितम्बर को राजकीय इण्टर कालेज में बालिका वर्ग में हाकी प्रतियोगिता का आयोजन, दिनांक 19 सितम्बर को स्टेडियम में बालक/बालिका वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन, दिनांक 23 से 28 सितम्बर तक स्टेडियम में बालक वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन तथा दिनांक 30 सितम्बर को स्टेडियम में बालिका वर्ग में हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने विद्यालय/कालेज के लेटर पैड पर टीमों की प्रविष्टि प्रतियोगिता के एक दिन पूर्व कार्यालय में उपलब्ध करायें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



