अररिया ।
जिलास्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया, खेल भवन-सह-व्यायामशाला अररिया एवं इंडोर स्टेडियम अररिया में दिनांक 04.09.2024 से 06.09.2024 तक किया जायेगा। इस संबंध में उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, अररिया द्वारा बताया गया कि जिलास्तीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 के तहत दिनांक 04.09.2024 को नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में प्रथम पाली में एथलेटिक्स (बालक/बालिका अंडर 14, 17, 19) एवं द्वितीय पाली में कबड्डी (बालक/बालिका अंडर 14, 17, 19) का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 05.09.2024 को नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में प्रथम पाली में वाॅलीबाॅल (बालक अंडर 14, 17, 19) एवं द्वितीय पाली में फुटबाल (बालक अंडर 14, 17, 19) तथा प्रथम पाली में खेल भवन-सह-व्यायामशाला अररिया में वुशु (बालक/बालिका अंडर 17, 19), द्वितीय पाली में करोटे (बालक/बालिका अंडर 14, 17, 19) एवं इंडोर स्टेडियम अररिया में प्रथम पाली में बैडमिन्टन (बालक/बालिका अंडर 14, 17, 19) का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 06.09.2024 को नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में प्रथम पाली में क्रिकेट (बालक अंडर 14, 17, 19) एवं खेल भवन-सह-व्यायामशाला अररिया में प्रथम पाली में शतरंज (बालक अंडर 14, 17, 19), योगा (बालक/बालिका अंडर 14, 17, 19) एवं टेबल टेनिस (बालक/बालिका अंडर 14, 17, 19) तथा द्वितीय पाली में कुशती (बालक अंडर 14, 17, 19) खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली 9ः00AM से 1ः00PM (रिपोर्टिंग टाइम 9ः00AM) तथा द्वितीय पाली 1:30PM से 5:00PM (रिपोर्टिंग टाइम 1:00PM) निर्धारित है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



