google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

न्यायालय परिसर से सुरक्षा कर्मी को चकमा देकर भागने वाले अभियुक्त को पुनः किया गया गिरफ्तार

अररिया।

सोमवार 02/09/24 को कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 106/24, दिनांक 01/09/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त मो अफसर, उम्र करीब 22 वर्ष, पे०-मो इलियास, सा०-कपड़फोड़ा, वार्ड नं-8, थाना कुर्साकांटा, जिला अररिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय में उपस्थापन के लिए लाया गया था। जहां से यह सुरक्षा कर्मी को चकमा देकर भाग गए थे। तत्पश्चात भागे अभियुक्त को पुनः कुर्साकांटा थाना पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 57/24 दिनांक-07/04/24, धारा-379/411 आईपीसी एवम अररिया थाना कांड संख्या 460/24 दिनाक 02.09.24 धारा 262 बीएनएएस के तहत दर्ज है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)