google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला मजिस्ट्रेट ने 04 गुण्डों को किया जिला बदर

समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के जिन व्यक्तियों के आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नहीं करता है ऐसे 04 व्यक्तियों को जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3(3) के तहत जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। उन्होने थाना सांगीपुर ग्राम भैंसना के मो0 सफीक उर्फ ननकऊ पुत्र मो0 सगीर, कल्लू उर्फ बभना पुत्र साबिर व अकलीम उर्फ भोरू पुत्र साबिर अली तथा थाना रानीगंज ग्राम पूरेगोलिया के महफूज पुत्र मो0 फारूक को जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)