समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर
जिला अंतर्गत छत्तरपुर हाई स्कूल के मैदान में दिनांक 13-08-2024 दिन – मंगलवार को फैंसी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराया गया।
युवतियों ने इसमें बड़े उत्साह पूर्वक भाग लिए। मौके पर आयोजक न्यू मंगलम सृष्टि कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर डब्लू सर, उप डायरेक्टर रामकृपाल सर ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और योग्यता विकसित होती है।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सदस्य विकाश वीडियोग्राफी के डायरेक्टर विकाश गुप्ता, अभिषेक कुमार, रंजन सक्सेना, त्रिलोकी सुमन, पूजा कुमारी, रेशमा कुमारी, पूनम कुमारी, खुशबू कुमारी, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ समाप्त होने के पश्चात निम्नलिखित युवतियों को विकाश वीडियोग्राफी, छत्तरपुर के तरफ से पुरस्कार का वितरण किया गया –
ज्ञानती कुमारी-प्रथम पुरकर,निशा कुमारी – द्वितीय पुरस्कार,पुजा कुमारी – तृतीय पुरस्कार,अर्चन कुमारी, चतुर्थ पुरस्कार,खुशबू कुमारी -पंचम पुरस्कार,पुष्पा कुमारी, शांति, सुमन, सपना कुमारी, ममता, सिंपल, रूपा आदि को बुके, मेडल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



