google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की जिलाधिकारी ने की बैठक।

समाज जागरण अभिषेक तिवारी अमेठी

अमेठी आज आपदा मोचन तंत्र सदस्यगणों की बैठक जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रति जिला प्रशासन का प्रत्युत्तर एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु आपदा मोचन तंत्र के सदस्य गणों की भूमिका के बारे में बताया गया, इसके साथ ही जनपद के सभी विभागों को अपने यहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए और बताया कि इन्हीं उपलब्ध संसाधनों की पूर्व तैयार सूची उपलब्ध होने से किसी भी समय घटित होने वाली आपदा से निपटने में प्रभावी कदम उठा जा सकते हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक डा. इलामरन जी, सीडीओ सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व अजित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)