google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में जिला पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान का किया निरीक्षण

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने नबीनगर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन, चंद्रगढ़ में चल रहे फार्मर आईडी कार्ड निर्माण एवं रजिस्ट्री कार्य का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध तकनीकी व्यवस्था, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और किसानों की सहभागिता की जानकारी प्राप्त की।जिला पदाधिकारी ने उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया कि किसानों का पंजीकरण कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि किसी भी पात्र किसान की फार्मर रजिस्ट्री लंबित न रहे।

उन्होंने अंचल अधिकारी, नबीनगर को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए समयबद्ध रूप से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा कराया जाए। गौरतलब है कि फॉर्मर रजिस्ट्री किसान की डिजिटल पहचान अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंड के पंचायत स्तरीय सरकारी भवनों में शिविर का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में कृषि समन्वयक,किसान सलाहकार और राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया किया जा रहा है। मौके पर एसडीओ संतन कुमार सिंह, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रितेश कुमार यादव, डीआरडीए निदेशक अनुपम कुमार, जिला आपदा पदाधिकारी अंतरा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)