google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हलिया खंड की गलरा में जिला योजना की बैठक, संघ के वार्षिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

समाज जागरण

मीरजापुर /हलिया खंड के गलरा पंचायत भवन में जिला योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दायित्व प्राप्त पदाधिकारी के साथ खंड कार्यवाह तारकेश्वर केसरी ने हिस्सा लिया और खंड स्तरीय योजना पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में वर्ष भर चलने वाले संघ के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू करने पर सहमति बनी।न्याय पंचायत स्तर पर शाखा, मंडल और टोली का गठन करने का निर्णय लिया गया।

संगठन के कार्य विस्तार को नई गति देने के लिए योजना रचना बनाई गई।पदाधिकारियों ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर ग्रामीण स्तर तक गतिविधियों को पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि निर्धारित योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।खंड कार्यवाह तारकेश्वर केसरी ने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।इस दौरान हरिशचंद्र सोनी, शिवा अग्रहरी, हरिशंकर तिवारी, विनोद सोनकर, अरुण सिंह, धर्मेंद्र दुबे, ओमकार पाण्डेय आदि मौजूद रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)