google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

SIR के तहत कोइलारी व चंदवार बूथों में मतदाता पुनरीक्षण का जायजा लेते दिखे जिलाध्यक्ष

समाज जागरण
संजय तिवारी
उमरिया।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कमेटी उमरिया द्वारा बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ कोइलारी और चंदवार में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सक्रिय रूप से जारी है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल ने दोनों बूथों का भ्रमण कर मतदाताओं के नामों के पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी ली एवं मतदाताओं के गणना पत्रक को भरकर बूथ लेवल अधिकारी और बूथ लेवल एजेंट के कार्य में सहयोग किए।
जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर पर अब तक हुए कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सटीक व समयबद्ध रूप से मतदाता सूची अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित रूप से जुड़ना कांग्रेस संगठन की प्राथमिकता है, ताकि आगामी चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो सके।
इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर के कर्मचारियों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को भी जाना तथा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष इंजी विजय कोल ने वरिष्ठ अधिकारी से टेलीफोन में चर्चा कर सभी पात्र मतदाताओं के नाम किसी भी प्रकार न छूट पाए उसके लिए विशेष रूप से सुनिश्चित करने को कहे।
कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता पुष्पराज सिंह, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथलेश राय, उमरिया ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष मंगल सिंह सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पुनरीक्षण कार्य में जुटे हुए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)