ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण
सोनभद्र। ओबरा नगर में राम चरित मानस समिति के तत्वाधान में सावन के पावन पर्व के अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी का दिव्य दर्शन करने को मिला जिसमें दूर दराज के श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रातः 8 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक कमेटी के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू आस्था का केन्द्र बाबा बर्फानी का स्वरूप का दर्शन पूजन विगत 13 वर्षों से चल रहा है। बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन उपरांत प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। इस आयोजन में सुरक्षा की दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय व थाना प्रभारी ओबरा राजेश सिंह मय पुलिस फोर्स साथ ही कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



