google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिकायत निस्तारण में पिंडरा तहसील को 21 वीं बार मिला प्रथम स्थान

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । पिंडरा तहसील एक बार फ़िर प्रदेश में आईजीआरएस में प्रथम स्थान प्राप्त किया । अब तक कुल 21 बार तथा लगातार 7 वी बार प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर तहसील कर्मियों में खुशी की लहर दिखी।
प्रदेश सरकार द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर जुलाई माह में कुल 193 शिकायत हुए थे। जिसे शत प्रतिशत शिकायती पत्रों का निस्तारण समयबद्घ तरीके से करने पर प्रथम स्थान दिया गया।
इस बाबत एसडीएम पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतो के निस्तारण के क्रम में शिकायतकर्ता से फोन से पूछताछ करने के बाद ही उसे पोर्टल पर डाला जाता है। प्रदेश में प्रथम स्थान मिलना निःसंदेह काम करने को प्रोत्साहित करती है। लेकिन इसके पीछे जिलाधिकारी का निर्देशन और तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग विशेष रूप से रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)