संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, राजनगर व बिजुरी ने जीता खिताब

जिला वॉलीबॉल संघ अनूपपुर के मार्गदर्शन में हुआ भव्य आयोजन

अनूपपुर। जिला वॉलीबॉल संघ अनूपपुर के मार्गदर्शन तथा मध्यप्रदेश एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव हरी सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में कोयलाचल क्लब राजनगर द्वारा दो दिवसीय संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 15 और 16 नवंबर को न्यू राजनगर वॉलीबॉल ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष व बालिका वर्ग की कुल 18 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बालिका वर्ग में राजनगर चैंपियन
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस बालिका वर्ग के मैच आयोजित किए गए। फाइनल मुकाबला राजनगर और रेड डेंग्रेन की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए राजनगर की टीम विजेता बनी।
विजेता व उपविजेता टीमों को श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा शशि दुहन एवं उपाध्यक्षा के मार्गदर्शन में प्रेरित होकर तथा जागृति महिला समिति हसदेव की अध्यक्षा विनिता शर्मा, मृगनयनी सिंह, सरिता सिंह, सुष्मिता मिश्रा, सुमन जाखड़, सीमा सिंह, सुमिता शर्मा (सह सचिव जिला वॉलीबॉल संघ) ने मेडल व ट्रॉफी प्रदान की। जागृति महिला समिति की अध्यक्षा विनीता शर्मा ने अपने उद्बबोधन में कहा बेटियों पर गर्व है क्योंकि बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं बेटियां संस्कार संवेदना औरऔर शक्ति का प्रतीक

पुरुष वर्ग में संत जोसफ स्कूल बिजुरी ने मारी बाजी
द्वितीय दिवस 16 नवंबर को पुरुष वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच संत जोसफ स्कूल बिजुरी और संत जोसफ स्कूल पाली उमरिया के बीच हुआ, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद संत जोसफ बिजुरी की टीम विजेता रही, जबकि पाली उमरिया उपविजेता रही।
विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि, मेडल, ट्रॉफी व स्पोर्ट्स किट से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला वॉलीवाल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष यंसवत सिंह, केंद्रीय महामंत्री एटक कन्हैया सिंह, देशबंधु समाचार पत्र के शहडोल संभागीय ब्यूरो डॉक्टर संतोष झा ,थाना प्रभारी सुमित कौशिक, नगर पंचायत बनगवां के CMO राममिलन तिवारी राजेश मिश्रा लेखापाल संजय सिंह, हसदेव क्षेत्र जेसीसी सदस्य जेपी श्रीवास्तव, जेसीसी सदस्य व महामंत्री इंटक राम आश्रय यादव, राजनगर उपक्षेत्र जेसीसी सदस्य व वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।

निर्णायक मंडल व सहयोगी टीम का उत्कृष्ट योगदान
मैच संचालन में राष्ट्रपति पुरस्कृत स्टेट रेफरी जिला वाँलीवाल संघ के सह सचिव दिनेश कुमार सिंह चंदेल, अंतुल यादव, जितेंद्र पनिका, आलोक सिंह, राजेंद्र यादव, धनसाय यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इसके अलावा आयोजन में राजू श्रीवास्तव, रामजी विंद, मुकेश राजभर, विकास पनिका, विकांत प्रताप सिंह, हरिशंकर दुबे, मिथिलेश सिंह नेताम, वार्ड क्रमांक 6 पार्षद सविता ब्रजेश कुशवाहा, वार्ड 10 पार्षद पति अभिषेक सोनी, वार्ड 11 पार्षद विकास प्रताप सिंह, वार्ड 1 पार्षद पति जितेंद्र पनिका सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा।

विशेष योगदान
प्रतियोगिता को सफल बनाने में रामचंद्र यादव (सचिव जिला वॉलीबॉल संघ), श्रीमती सुमिता शर्मा और हरीशंकर यादव (सह सचिव जिला वॉलीबॉल संघ) का विशेष योगदान रहा।
यह संभाग स्तरीय आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि क्षेत्र में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणास्रोत भी सिद्ध हुआ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)