google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह में नहीं पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड के नवादा कर्बला चौक में मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम पुर्व निर्धारित था। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को आना था।जिसे लेकर प्रचार भी किया गया था पर मंत्री नहीं पहुंचे।इस संबंध में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के संयोजक महमूद आलम से पुछने पर बताया कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलकर समारोह में आने का न्यौता दिया था। उनका आना भी तय था। पर नहीं पहुंच सके।जिससे भारी अफसोस हुआ है।बताया कि यह समारोह प्रमंडल स्तरीय था।जिसमें झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के संयोजक श्री आलम एवं संचालन कुलदीप रविदास ने किया।समारोह को आंदोलनकारी नेता चंद्रनाथ भाई पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि लंबे संघर्ष के बाद झारखंड राज्य का निर्माण हुआ।पर राज्य निर्माण के 25 बर्षो में झारखंड आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारी नेताओं के आश्रितों को उचित सम्मान नहीं मिला है।कहा झारखंड आ़दोलन में विष्णुगढ़ से कई जाने गई है।उन्होंने आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारी नेताओं के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की।कहा यह जरुरी है।इस पर राज्य सरकार को गंभीरता से कार्य करने की जरुरत है।समारोह को बटेश्वर मेहता, रजी अहमद, मौलाना मो बिन रिजवी, साहिल सिद्दकी, उत्तम महतो,मो सलीम आदि ने भी संबोधित किया।सबों ने मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के नहीं उपलब्ध हो पाने पर अफसोस जाहिर किया।कहा कि लंबे संघर्ष के बाद झारखंड राज्य का निर्माण हुआ है।पर आंदोलनकारियों को उचित सम्मान नहीं मिला है। उन्होंने चिहिंत आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन, 20 लाख की बीमा के अलावा निशुल्क चिकित्सकीय सुविधा देने की मांग की।मौके पर उपस्थित आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विष्णुगढ़ को अनुमंडल का दर्जा देने, नवादा में मेडिकल कालेज का निर्माण कराने का प्रस्ताव लिया गया। मौके पर पुर्व प्रमुख उमा देवी,मुखिया निर्मल कुमार,रामजन्म राय, राजू श्रीवास्तव,हेमलाल साव,राजेंद्र मंडल आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)