शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख/रोमेश रंजन दूबे
मीरजापुर 11 अगस्त 2024- मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज विकास खण्ड कोन के ग्रात हरसिंघपुर व तिलठी में भ्रमण कर सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत बचाव एवं राहत कार्य की तैयारियों का निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुये कहा कि गंगा नदी के किनारे के गांव को विशेष निगरानी रखी जाए तथा आकस्मिक स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों का प्रबन्ध पहले से ही सुनिश्चित किया जाए ताकि यदि बाढ़ की स्थिति बनती है तो उससे लोगो का बचाव किया जा सकें। उन्होने बाढ़ से बचाव के लिए प्रत्येक बिन्दुआंे पर की गयी तैयारियों के बारे में जानकारी लेेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तत्पचात मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने तिलठी के जूनियर हाईस्कूल में बनाए गए बाढ़ राहत चैकी का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एन0डी0आर0एफ0 के द्वारा की गयी तैयारियों व रक्षा हेतु रखे गए सामानों/उपकरणो का निरीक्षण कर जानकारी ली गयी। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि वर्तमान में कोई भी गांव व कृषि फसल बाढ़ से प्रभावित नही हैे।ं
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जूनियर हाईस्कूल तिलठी के निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल को बवनाने एवं पुराने क्षतिग्रस्त भवन को ध्वस्त कराकर एक बड़ा हाल बनाए जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राव के अलावा सम्बन्धित ब्लाक व राजस्व विभाग के कर्मी उपस्थित रहें।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 19 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 19 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें भौगोलिक संदर्भ…
- कोचाधामन में 98.52 लीटर विदेशी शराब बरामद, टेम्पो जब्त, तस्कर गिरफ्तारवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।18 जून। जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 98.52 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक टेम्पो को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।…
- गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी बन रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।18 जून।ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये केंद्र केवल उपचार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बीमारी की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, पोषण परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं तथा गैर-संचारी…
- बेलवा काशीपुर की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मामले में डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, प्रशासनिक कार्रवाई तेजवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।18 जून। किशनगंज प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के मौजा काशीपुर में बिहार सरकार की भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अंचल अधिकारी राहुल कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने…
- 🌿 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, नोएडा में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजनसमाज जागरण न्यूज रिपोर्ट नोएडा। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नोएडा में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में योग साधना केंद्र, सी ब्लॉक सेक्टर 19 में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








