अवैध कब्जाधारक से बेदखली की कार्यवाही में होने वाले व्यय की की जायेगी वसूली
शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख/रोमेश रंजन दूबे
मीरजापुर 11 अगस्त।जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व व पुलिस प्रशासन द्वारा वन प्रभाग मीरजापुर अन्तर्गत चुनार रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र गाटा संख्या-563/1मि0 रकबा 0.5 बिस्वा अहरौरा को वन क्षेत्र पर किए गए अनाधिकृत कब्जा को हटवाया गया।
उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि चुनार रेंज के आरक्षित वन पर गाटा संख्या-563 1मि0 रकबा में रमाकान्त पुत्र शिवदस्सी निवासी बेलखरा थाना अहरौरा एवं विनोद कुमार पुत्र फूलचन्द निवासी कुखिया जंगल मोहाल थाना अहरौरा चुनार रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र गाटा संख्या-173 रकबा 1.0 बिस्वा के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिसके द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के द्वारा उक्त दोनों अवैध कब्जा धारक को वन अधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर नोटिस के आधार पर अवैध धारक को समय देकर अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया परन्तु उक्त पते पर कब्जाधारी के न मिलने के कारण नोटिस को कब्जा स्थल पर चस्पा किया गया।



नोटिस के अन्तर्गत निर्धारित अवधि तक अवैध कब्जाधारी या उसका कोई प्रतिनिधि कार्यालय में प्रस्तुत नही इसके उपरान्त दोबार पर्याप्त समय के देने के पश्चात भी कब्जाधारी व उसका कोई प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित नही हुआ। तत्पश्चात उप जिला मजिस्ट्रेट चुनार के द्वारा पत्रावली के अवलोकन एवं विवेचना की परिस्थितियों को देखते हुये रमाकान्त पुत्र शिवदस्सी बेलखरा थाना अहरौरा तथा विनोद कुमार पुत्र फूलचन्द निवासी कुखिया जंगल मोहाल को सात दिवस के अन्दर उक्त अवैध जमीन को खाली करने का निर्देश दिया गया था परन्तु उनके द्वारा खाली न किए जाने पर राजस्व प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा उक्त भूमि/ अवैध रूप से किये गये निर्माण को अवैध कब्जा धारक से बल पूर्वक खाली कराया गया। उन्होने बताया कि उक्त बेदखली की कार्यवाही में होने वाले समस्त व्यय की वसूली की कार्यवाही विनोेद कुमार पुत्र फूलचन्द निवासी पुखिया जंगल मोहाल तथा रमाकान्त पुत्र शिवदस्सी से की जायेगी।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








