देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी लोकेश कुमार सिसौदिया ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि भारत सरकार की यू0 डी0 आई0 डी0 योजना के तहत समस्त दिव्यांग अपना विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र बनवाने के लिए किसी भी जन सुविधा में अपना दिव्यांग प्रमाण, एक फोटो तथा आधार कार्ड की फोटो को पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त किये जाने के लिए कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कमरा नंबर 107 विकास भवन जनपद गौतम बुद्ध नगर से संपर्क करते हुए प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी ने दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



