google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हर्षउल्लास से मना दिवाली त्योहार..मगर आतिशबाजी पर नहीं पाया जा सका पार 

सुशील शर्मा

लोनी, 20 अक्टूबर: हिंदू धर्म में अपना एक विशेष स्थान रखने वाला रोशनी का पर्व दीपावली, रविवार को क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास व धूम-धाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर क्षेत्र में जहां विभिन्न प्रकार के उपहार व मिठाई इत्यादि खरीदारी के लिए नागरिकों की बाजार में चहल-पहल बनी रही. वहीं दूसरी ओर ग्रहणियों व बच्चों के बीच अपने-अपने घरों के आंगन में रंगोली बनाने का एक अलग ही उत्साह देखने को मिला. बात आतिशबाजी की करें तो, मात्र ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति के बावजूद लोगों में खास तौर पर युवाओं की आस्था उसपर भारी पड़ी. सभी ने प्रतिबंधित पटाखो का भी जमकर प्रयोग किया।  
दीपावली त्योहार पर अपनी-अपनी परंपरानुसार लोग सुबह से ही एक दूसरों के घर पहुंचकर उन्हें अपनी समर्थनुसार विभिन्न प्रकार के उपहार व मिठाइयां आदि देकर त्यौहार की खुशी को साझा करने में जुट गए थे. यही कारण था कि बाजार में मिठाई व गिफ्ट बेचने वालों की दुकानों पर भीड़ बनी रही. और लोग दिनभर अपनी-अपनी पसंद की मिठाइयां व विभिन्न प्रकार के गिफ्टों की खरीदारी में लगे रहे जिनका यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। 

                        

  • विधिवत हुई माँ लक्ष्मी गणेश की पूजा-अर्चना                     
    जैसा कि दीपावली पर्व माँ लक्ष्मी पूजन का एक विशेष दिन माना जाता है, इसलिए माँ लक्ष्मी को खुश करने की दृष्टि से कोई भी उनकी पूजा-अर्चना में कोई कोर कसर बाकी छोड़ना नहीं चाहता था. नागरिकों ने अपने घरों में शाम को निश्चित समयनुसार पूरी श्रद्धा के साथ विधिवत रूप से माँ लक्ष्मी व गणेश की पूजा कर उन्हें विभिन्न प्रकार के भोग लगाएं. हर किसी ने मां लक्ष्मी के सम्मुख नतमस्तक होते हुए अपने परिवार में सुख, समृद्धि व सदैव उनकी कृपा बनी रहने के लिए आशीर्वाद मांगा।  

  •                                   
  • रोशनी और रंगोली का रहा विशेष आकर्षण
           
    दीपावली पर्व के मद्देनजर लोग कई-कई दिन पहले से अपने घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व अन्य साज-सज्जा में लग जाते हैं. यही कारण था कि विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी से सराबोर उनके घरों से पूरा मोहल्ला जगमगाता नजर आ रहा था जहा जलते दीपक एवं मोमबत्तियो का प्रकाश उसे और चार चांद लगाने का काम कर रहे थे. दूसरी ओर गृहणियों द्वारा अपने घरों के आंगन में विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी रंगोली बनाने का एक अलग ही उत्साह देखने को मिला. जिनकी कला वास्तव में देखने को बनती थी. इस कड़ी में महिलाओं द्वारा एक दूसरे के घरों में बनी रंगोली देखकर उसकी सुंदरता की तारीफ करने का सिलसिला चलता रहा और इस तरह “रंगोली” खास तौर पर महिलाओं के बीच एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही जिसमें बच्चों ने भी खूब बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई।

 – पाबंदी के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी 

दीपावली पर्व पर इसबार अत्यधिक प्रदूषण के चलते पटाखे आदि के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष आदेश पारित किए गए थे. सर्वोच्च न्यायालय ने भी पहली बार दिल्ली में ग्रीन पटाखे प्रयोग मिलने लाने की अनुमति दी थी. यही कारण था कि पुलिस प्रशासन किशोर से पूरी तरह सावधान रहा. मगर इसके बावजूद दीपावली पर आतिशबाजी करने वालों की आस्था पुलिस प्रशासन के प्रयासों पर भारी पड़ती नजर आई और नागरिकों ने क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी की. हालांकि इस मामले में कुछ संभ्रात नागरिकों का आरोप है कि यह सब पुलिस प्रशासन की ढिलाई का ही नतीजा है जो पाबंदी के बावजूद क्षेत्र में खुलेआम सभी प्रकार की आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)