google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दीपोत्सव पर सर्वोच्च न्यायालय के पटाखे फोड़ने की अनुमति का पाठक ने किया स्वागत

लोनी, 20 अक्टूबर: रोशनी के पर्व दीपोत्सव (दिवाली) के अवसर पर पूरा देश जगमगा उठा. हर शहर दुल्हन की तरह सज गया. हर्ष की बात तो यह है कि इस बार दिल्ली में भी पहली बार कर्तव्यपथ पर दीपोत्सव हर्षउल्लास के साथ मनाया गया है. इसके लिए खास बात यह रही कि सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों को जलाने की अनुमति दे दी।


हिंदू समुदाय के बीच एक विशेष स्थान रखने वाले पावन महापर्व के इस विशेष मौके पर भाजपा नेता व पूर्व निगम प्रत्याशी शिव बाबू पाठक ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में एक नया इतिहास उकेरा गया है. अयोध्या की तर्ज पर इस बार पहली बार यहां भी दीपोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया. जो शायद भाजपा सरकार के शासनकाल में ही संभव था. यह दीपों का उत्सव नहीं बल्कि एक नई क्रांति की आहट है।

पाठक ने दिवाली मौके पर पटाखे फोड़ने पर लगे प्रतिबंध के निष्कासन पर खुशी जाहिर करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का भी स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य हिंदू त्योहारों के वैभव को यथावत रखना है. पाठक ने दिल्ली के साथ-साथ सभी देशवासियों से स्वेदशी सामान खरीदने और इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)