संदीप गर्ग / नोएडा
नोएडा। DLF Malls ने अपने प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशनों DLF Mall of India, DLF Promenade और DLF Avenue में “समर अप” कैंपेन की शुरुआत की है। यह विशेष अभियान 20 मई 2026 तक चलेगा और ग्राहकों को फैशन व तकनीक का अनोखा अनुभव प्रदान करेगा।
“100 लुक्स, 1 समर” थीम पर आधारित इस कैंपेन में 100 विशेष समर स्टाइल्स पेश किए गए हैं, जिन्हें प्रसिद्ध फैशन स्टाइलिस्ट Pranav Goswami, Smriddhi Sibal और Jasbir Singh Mehta ने तैयार किया है। इन स्टाइल्स में Zara, H&M, Mango, Tommy Hilfiger, Marks & Spencer, Aldo और Charles & Keith जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के कलेक्शन शामिल हैं।
इस कैंपेन में रोजमर्रा के पहनावे, ऑफिस लुक, ट्रैवल फैशन, पार्टी वियर और समर एसेंशियल्स को खास तौर पर शामिल किया गया है, ताकि ग्राहकों को एक संपूर्ण फैशन गाइड मिल सके।
Pushpa Bector, सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं बिजनेस हेड – रिटेल, DLF लिमिटेड ने कहा कि “100 लुक्स, 1 समर भारत में शॉपिंग अनुभव को नया रूप देने की पहल है। इसमें फैशन, तकनीक और पर्सनलाइजेशन को AI स्मार्ट मिरर्स और इमर्सिव फिजिटल अनुभवों के जरिए एक साथ जोड़ा गया है।”
इस अभियान की सबसे खास बात ORBO के साथ साझेदारी में तैयार किया गया फिजिटल रिटेल अनुभव है। इसमें AI आधारित स्मार्ट मिरर्स, इंटरएक्टिव लुकबुक्स और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) ट्राय-ऑन टूल्स शामिल हैं। ग्राहक इन तकनीकों की मदद से वर्चुअली कपड़े ट्राय कर सकते हैं, प्रोडक्ट की जानकारी देख सकते हैं और मॉल में संबंधित स्टोर आसानी से खोज सकते हैं।
पूरे शॉपिंग अनुभव को Discover, Try, Explore और Navigate जैसे चार चरणों में डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहक आसानी से अपनी पसंद का फैशन चुन सकें।
इसके अलावा DLF मॉल्स ने एक विशेष माइक्रोसाइट भी लॉन्च की है, जहां ग्राहक ऑनलाइन क्यूरेटेड लुक्स देख सकते हैं, ब्रांड्स एक्सप्लोर कर सकते हैं और अपनी शॉपिंग विजिट की योजना बना सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेगा।
DLF मॉल्स के बारे में
DLF Limited के अंतर्गत संचालित DLF मॉल्स भारत के प्रमुख रिटेल ब्रांड्स में शामिल है। इसके पोर्टफोलियो में DLF Emporio, The Chanakya, DLF CyberHub सहित कई प्रीमियम और लक्जरी शॉपिंग डेस्टिनेशन शामिल हैं। कंपनी जल्द ही DLF Promenade Goa जैसे नए प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी उपस्थिति और मजबूत करने जा रही है।



