google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यज्ञ, योग एवं आरोग्य शिविर सौल्लास सम्पन्न

शरीर को ऊर्जावान एवं प्राणवान बनाने के लिए दीर्घ श्वसन आवश्यक : ब्रह्मऋषि आचार्य नीरज योगी

जिनके द्वारा अनुकरणीय कार्य किए जाते हैं वही ब्रह्मऋषि हैं : देवेंद्र हितकारी

गाजियाबाद। शुक्रवार 1 मई 2026 को स्वर्गीय राजकुमार त्यागी की पांचवीं पुण्य स्मृति पर दो दिवसीय यज्ञ, योग एवं आरोग्य शिविर का आयोजन एसोमैक मशीन्स लिमिटेड, 546 बिसरख रोड, छपरौला, गौतमबुद्ध नगर स्थित पार्क में सौल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में आचार्य रामेश्वर शास्त्री के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में आशीष त्यागी एवं तरु त्यागी उपस्थित रहे।

Neeraj Yogi, संस्थापक योग भारती ट्रस्ट ऋषिकेश ने दीप प्रज्ज्वलन एवं आत्मस्मरण के साथ सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रणव ध्वनि गायन और गायत्री मंत्र के काव्यार्थ के माध्यम से शरीर, प्राण, मन और बुद्धि में आए दोषों के शमन का संदेश दिया।

उन्होंने हाथों एवं पैरों के सूक्ष्म व्यायाम, मकरासन, भुजंगासन और शवासन का अभ्यास कराते हुए बताया कि वर्तमान दूषित वातावरण में शरीर और प्राण को ऊर्जावान तथा चेतना को जाग्रत रखने के लिए प्राणायाम अत्यंत आवश्यक है।

आचार्य नीरज योगी ने कहा कि “हम प्रकृति के साथ स्वयं को जोड़कर आत्म विस्मृति की स्थिति में चले जाते हैं। योग और प्राणायाम आत्म विस्मृति से आत्म स्मृति की यात्रा है।” उन्होंने कपाल शोधन क्रिया, अनुलोम-विलोम प्राणायाम एवं दीर्घ श्वसन-प्रश्वसन का अभ्यास कराया और बताया कि इससे शरीर के रोगों में लाभ मिलता है तथा चेतना का स्तर ऊंचा होता है।

उन्होंने कहा कि “जो ध्यानस्थ है वही स्वस्थ है, आत्मस्थ ही स्वस्थ है और शिवस्थ ही स्वस्थ है।” उनके अनुसार प्राण ही ऊर्जा, तेज और शक्ति का मूल आधार है तथा यही सम्पूर्ण जीवन को संचालित करता है।

कार्यक्रम का संचालन योग मर्मज्ञ Devendra Hitkari ने किया। उन्होंने कहा कि “जिनके द्वारा अनुकरणीय कार्य किए जाते हैं वही ब्रह्मऋषि कहलाते हैं। योग विद्या ब्रह्म का दर्शन कराने वाली विद्या है।”

इस अवसर पर आचार्य नीरज योगी द्वारा विभिन्न संस्थाओं से आए समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, विजय पाल बघेल, महेश गोयल, डॉ. रूचि गोयल, डॉ. सरोज सिरोही, डॉ. कल्याण सिंह, डॉ. प्रमोद सक्सेना, जागरतन आर्य, भावेश राय, बृजकिशोर बृजवासी, विपिन त्यागी, सुनीता त्यागी, सेवाराम त्यागी, अजय त्यागी, राकेश त्यागी, समर पाल, राजेश मौर्य, प्रमिला सिंह, मीता खन्ना, वीना वोहरा एवं योगी प्रवीण आर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शांति पाठ एवं योगिक प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)