google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से की जनसुनवाई

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी

दैनिक समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सोमवार को जनसुनवाई किया. जनसुनवाई में सभी मामलों की शिकायत सुनते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें. पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये. इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये. सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, डीपीआरओ नमिता शरण, डीडीओ हेमंत सिंह, तहसीलदार दुद्धी, एसडीओ वन विभाग उषा देवी, सीओ प्रदीप सिंह चन्देल, सीओ पिपरी अमित सिंह, बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारी गण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)