google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ददरा-कूड़ी सड़क संपर्क मार्ग निर्माण में अनियमितता पर डीएम सख्त

घटिया लेपन कार्य की जांच के लिए तीन दिन का दिया समय

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के कुड़ी गांव में मण्डी समिति द्वारा कराए जा रहे ददरा से भैसाखाद बस्ती होते हुए कूड़ी सम्पर्क मार्ग के लेपन कार्य में मानक विहीन निर्माण और भारी अनियमितता का मामला शनिवार को तहसील समाधान दिवस में गूंज उठा। ग्राम प्रधान रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को प्रार्थना पत्र सौंपकर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया।


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है। सड़क पर बिछाई गई गिट्टियां हल्के दबाव में ही उखड़ रही हैं तथा कई जगहों पर तारकोल की परत बेहद कमजोर दिखाई दे रही है। आरोप है कि पानी का छिड़काव और गिट्टियों की समुचित कुटाई नहीं कराई गई, जिससे सड़क पहली बरसात में ही क्षतिग्रस्त हो सकती है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर जल्दबाजी में कार्य कराने का भी आरोप लगाया।


पिछले शिकायत के बाद खण्ड विकास अधिकारी वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने एक दिन पूर्व मौके का निरीक्षण किया था, जिसमें निर्माण कार्य में गंभीर खामियां मिलने की बात सामने आई। निरीक्षण रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भेज दी गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह को तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं समाधान दिवस में संबंधित विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम की सख्ती के बाद विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)