google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माँ नर्मदा फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न

अनूपपुर/जैतहरी। माँ नर्मदा फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सीटू नेता जुगुल किशोर राठौर, करतार सिंह, राजा भैया एवं अमर सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


समारोह के दौरान एसोसिएशन के नवचयनित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा ट्रांसपोर्टरों के हितों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष, करतार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रशांत त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र पांडे को सचिव, रवि राठौर को कोषाध्यक्ष तथा कमलेश सिंह राठौर एवं मनीष अग्रवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वे हमेशा ट्रांसपोर्टरों के साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने संबंधित कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और मनमानी बंद नहीं हुई, तो कंपनियों को बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ सकता है।


कार्यक्रम के दौरान ट्रांसपोर्टरों ने संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह का समापन उत्साह, भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता के माहौल में हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)