google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पलामू उपायुक्त ने पांकीवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की*

*

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 15फरवरी2023:- पलामू जिले के पांकी में दो समूहों के बीच में हुए विवाद से उत्पन्न विधि-व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है।जिला प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए है।प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस के पदाधिकारी दल-बल के साथ स्थल पर कैंप कर रहे हैं।पूरे क्षेत्र में धारा 144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है।सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें,किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। ज्ञातव्य है कि जिले के उपायुक्त श्री दोड्डे,पुलिस महानिरीक्षक पलामू राजकुमार लकड़ा,पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने स्वयं स्थल पर कमान संभाल रखी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)