google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समूहों की सफलता का आधार होता है अभिलेखीकरण : विमल कुमार सिंह

समूहों की सफलता का आधार होता है अभिलेखीकरण : विमल कुमार सिंह

स्वयं सहायता समूह के लेखपाल का मॉड्यूल-1 (SHG BK M-1) विषयक 03 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सत्र का समापन।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। अभिलेखों के सही रखरखाव पर ही निर्भर होती है स्वयं सहायता समूहों की सफलता पर ताकि आत्मनिर्भर बन सकें।
उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चयनित स्वयं सहायता समूहों के लेखपाल का एसएचजी कंसेप्ट एण्ड मैनेजमेंट विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के वित्तीय अभिलेखों का रख रखाव करने में प्रशिक्षित बुक कीपर दीदियों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन निर्मल द्वारा प्रतिभागियों को इन तीन दिवसों में स्वयं सहायता समूह की अवधारणा तथा उसके प्रबंधन के बारे में और लेखांकन क्या होता है एवं लेखांकन की प्रक्रिया तथा समूहों में तैयार की जाने वाली पुस्तकों मुख्य रूप से ऋण पुस्तिका, बचत पुस्तिका व कार्यवाही पुस्तिका के बारे में जानकारी देते हुए अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद वाराणसी के विकास चिरईगांव से चयनित 50 बुक कीपर दीदियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सुरेश तिवारी, नीरज कुमार, गीता, सुमन सिंह, शारदा, मीरा, राधिका, मीना, मंजू, स्नेहा, किरन, सुनीता, शबनम, संयोगिता, ज्योति, गुंजा, ममता, आरती, बबिता, हीरामनी, रुकमीना, पिंकी, प्रियंका, रीता, कुसुम, पूनम, रीनू, जागृति, लक्ष्मीना, संगीता, रेखा, रीतू, सुषमा, सीता, साहिना, प्रीती आदि की उपस्थिति रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)