google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर क्षेत्र के डी आर एस पब्लिक स्कूल खेवली में आयोजन कर दैनिक बोलचाल एवं कामकाज की भाषा में हिंदी का प्रयोग करने पर बल दिया गया। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने हिंदी की महत्ता बताई।प्रतियोगिता से पूर्व कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नवीन सिंह ने कहा कि लेखकों, कवियों, साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं हिंदी में संपादित की हैं। हिंदी सबसे सरल भाषा है। हमें हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर हिंदी भाषा एकता की भाषा है विषयक पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई।वही प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं संग संजय पटेल,सरिता सिंह,गीता देवी, स्वेता श्रीवास्तव,रश्मि पांडेय,सुरेश वर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष पटेल ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)