हर पात्र को उपलब्ध कराए जाएंगे पीएम-सीएम योजना के तहत आवास
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
गोरखपुर, 9 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जरूरतमंद लोगों को आश्वस्त किया है कि कोई भी पात्र शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।
सीएम योगी ने यह भरोसा रविवार को जनता दर्शन में उनसे मुलाकात करने आए लोगों को दिया। गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में लगातार दूसरे दिन उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में करीब 500 लोग मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताने पहुंचे थे।
इस दौरान एक महिला ने अपनी आर्थिक परेशानी का जिक्र सीएम योगी से किया। मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को हिदायत दी कि महिला को पात्रता के अनुसार जरूरी पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही आश्वस्त किया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ भी आपको मिलेगा।
जनता दर्शन में कई महिलाएं आवास के लिए गुहार लगाने पहुंची थीं। शहर क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पास न तो मकान है और न ही जमीन। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आवास संबंधी अन्य लोगों की समस्याओं को भी उन्होंने इत्मीनान से सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी पात्र लोग आवास की सुविधा से वंचित हैं, उनके लिए प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास की व्यवस्था की जाए।
हमेशा की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि, प्रशासन से मिलकर इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराइए। सबको इलाज के लिए भरपूर आर्थिक मदद दी जाएगी। पैसे की कमी से इलाज में बाधा नहीं आने दी जाएगी। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों में उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी मामलों में त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक कार्यवाही की जाए। साथ ही यदि कोई दबंग या माफिया किसी की संपति पर कब्जा कर रहा हो तो उससे करारा कानूनी सबक सिखाया जाए। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी आए थे। सीएम योगी ने उनसे उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्हें दुलारकर आशीर्वाद देने के साथ चॉकलेट गिफ्ट किया।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








