google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भूतनाथ बहियार में जमीन से 5 फीट ऊपर लटक रहे 11000 वोल्ट के तार को हटाने हेतु ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका

फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर पंचायत अंतर्गत विश्वकर्मा टोला भूतनाथ बहियार में 11000 हाई वोल्ट के जमीन से 5 फीट ऊपर लटक रहे तार के खिलाफ दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया| प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में रामदेव शर्मा, प्रभास शर्मा, नयन शर्मा, दीपक शर्मा, छोटू शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतनाथ बिहार में जमीन से 5 फीट ऊपर विद्युत प्रवाहित 11000 वोल्ट का तार लटका हुआ है| जिससे कभी भी ग्रामीणों के साथ बड़ी अनहोनी घटना घटने की प्रबल संभावना बनी हुई है|आगे ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा फुल्लीडुमर को तार हटाने की शिकायत की गई, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण ग्रामीणों के बीच समस्या जस की तस बनी हुई है| प्रदर्शनकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 1 सप्ताह के अंदर यह तार नहीं हटाया गया तो ग्रामीण बिजली ऑफिस फुल्लीडुमर के पास धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)