
दैनिक समाज जागरण संवाददाता अभिषेक तिवारी
पाकुड़/महेशपुर सीओ रितेश जयसवाल ने रविवार को सभी चौकीदारों के साथ थाना परिसर में बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल से झारखंड आने वाले वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही बंगाल से आने वाले वाहन, कहां से आ रहे हैं ओर कहां जा रहे हैं, इस पर भी नजर रखने की बात कही। संदेह होने पर वरीय पदाधिकारी को सूचना देने का निर्देश दिया। बताया कि इस पर लापरवाही बरतने वाले संबंधित चौकीदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



