दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन:-प्रखंड क्षेत्र के बिरनिया पंचायत अंतर्गत शेखपुरा टांड़ के अम्बेडकर भवन परिसर में बाबा भीमराव अंबेडकर की 66 वां महा परिनिर्वाण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश महासचिव सकलदेव दास के अध्यक्षता में महापरिनिर्वाण दिवस मनाई गई। इस मौके पर बांका जिला अध्यक्ष विनय कुमार पूर्व बसपा नेता जयनारायण त्यागी, जिला महासचिव पुष्पेंद्र कुमार दास, कोषाध्यक्ष श्रीधर मिर्धा, बेलहर प्रखंड अध्यक्ष (बसपा) के गौतम कुमार अंबेडकर, आदि गणमान्य लोगों ने सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तदुपरांत कार्यक्रम के संचालक टुना दास द्वारा उपस्थित मंचासीन अतिथियों को स्वागत गान एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अंबेडकर युवा मंच के बच्चियों द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रति गाथा में नृत्य गान प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
तदुपरांत अतिथियों द्वारा उपस्थित लोगों को बाबा भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान पर संबोधित करते हुए धारा 302, 379, 380, 376, 420, आईपीसी एक्ट लागू किस प्रकार से लगाई जाती है, और कैसे उपरोक्त धाराओं से निजात मिल सकती है, विस्तृत जानकारी दी। साथ उन्होंने शिक्षा के प्रति विषेश रूप चर्चा किया। आगे बताया कि बाबा भीमराव अंबेडकर का निधन
6 दिसंबर 1956 हुआ था। संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर एक बड़े ही समाज सुधारक और विद्वान व्यक्ति थे।उन्होंने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने और गरीब, दलितों, पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अर्पित किया। इसलिए आज के दिन यानि उनकी पुण्यतिथि पर देश भर में महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
तब से हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करता हूं। उनके संघर्षों ने लाखों लोगों को उम्मीद दी और भारत को इतना व्यापक संविधान देने का उनका प्रयास कभी नहीं भुला सकता है। तदोपरांत बसपा नेता जयनारायण त्यागी ने बहुजन समाज पार्टी को वोट देकर पार्टी मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर शेखपुरा टांड़ के पूर्व सरपंच ईश्वरदास अंबेडकर युवा मंच के गौतम कुमार दास, गोविंद दास चंद्रशेखर दास पंचानन दास संतोष दास, भीखो बोध, भुनेश्वर दास कपिल देव दास दिलीप दास आदि के अलावा सैकड़ों महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।
- संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने श्रीराम बारात का किया भव्य स्वागत, बारातियों को पहनाईं मोतियों की मालाएंनोएडा। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने नोएडा में निकाली गई भव्य श्रीराम बारात का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सैकड़ों बारातियों को मोतियों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान और नाश्ते की व्यवस्था की गई। साथ ही फूलों की वर्षा…
- आय से 88 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, बिहार में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारीपत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 92 डिसमिल जमीन खरीदने का आरोप, पटना, कटिहार और सारण में निगरानी ब्यूरो की तलाशी पटना। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार को पटना, कटिहार और सारण…
- रामलीला में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारीगुन्नौर। नगर के सराय मोहल्ला स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दौरान गुन्नौर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।…
- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायलसोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा-सेमिया मार्ग पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया…
- बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक खलासी की मौत, तिरपाल समेटते समय हुआ हादसासोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप गुरुवार सुबह बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रक से चावल उतारने के बाद खलासी तिरपाल समेटकर केबिन में रखने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








