दैनिक समाज जागरण, सत्य प्रकाश नारायण, जिला संवाददात्ता / धनंजय कुमार विधि संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार)
औरंगाबाद (बिहार) 6 दिसंबर 2022 :-जीवन अनमोल है इसे संकट में डालने का आपको कोई अधिकार नहीं है. आपके जीवन पर आपके परिवार ,स्वजनों का पूरा अधिकार है। होम्योपैथिक चिकित्सा डाक्टर शोभा रानी ने बताया कि सड़क सुरक्षा विषय पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग एवं सरकार को विशेष अभियान चलाकर अत्यधिक लोगों को जानकारी देने की जरुरत है ताकि सड़क दुर्घटना कम से कम हो, अगर आंकड़ों को देखा जाए तो हेलमेट ना पहनकर बाइक सवार दुर्घटना के सर्वाधिक शिकार हुए हैं ।
बिहार -सरकार का आंकड़ा देखा जाए तो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर इस साल जनवरी से सितंबर के बीच ₹26 करोड़ 63 लाख ₹920 का जुर्माना वसूल किया गया है ,इससे सबसे अधिक 11 करोड़ 37 लाख हेलमेट न लगाने वाले से चालान काटा गया ,इसके अलावा सीट बेल्ट न लगाने पर 3 करोड़ , वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने पर 2 लाख का जुर्माना वसूल किया गया है।
राज्य के 38 जिले में महज 12 जिलों में ट्रैफिक थाने हैं इसके कारण भी नियमों के पालन को लेकर शक्ति का अभाव रहता है।
दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार ₹5000 का इनाम दे रही है फिर भी लोगों के बीच पुलिस का इस कदर डर समाया हुआ है कि वह इस में कोई दिलचस्पी लेना नहीं चाहते हैं। आप दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से परहेज करते हैं। सड़क दुर्घटना में सबसे अधिक मौत ओवर स्पीड के कारण होती है ।

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर नागरिकों को बुद्धिजीवियों को जागरूक होना पड़ेगा , सुरक्षा की खामियां बताने के साथ लोगों को जागरूक करने का भी काम युद्ध स्तर पर करना पड़ेगा ताकि दुर्घटना कम से कम हो सके।
- संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने श्रीराम बारात का किया भव्य स्वागत, बारातियों को पहनाईं मोतियों की मालाएंनोएडा। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने नोएडा में निकाली गई भव्य श्रीराम बारात का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सैकड़ों बारातियों को मोतियों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान और नाश्ते की व्यवस्था की गई। साथ ही फूलों की वर्षा…
- आय से 88 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, बिहार में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारीपत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 92 डिसमिल जमीन खरीदने का आरोप, पटना, कटिहार और सारण में निगरानी ब्यूरो की तलाशी पटना। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार को पटना, कटिहार और सारण…
- रामलीला में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारीगुन्नौर। नगर के सराय मोहल्ला स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दौरान गुन्नौर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।…
- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायलसोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा-सेमिया मार्ग पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया…
- बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक खलासी की मौत, तिरपाल समेटते समय हुआ हादसासोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप गुरुवार सुबह बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रक से चावल उतारने के बाद खलासी तिरपाल समेटकर केबिन में रखने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








