google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डा०सानन्द सिंह ने संदीप कुशवाहा को श्रीराम की प्रतिमा और अंग वस्त्र भेट कर किया सम्मानित

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के
बाराचंवर विकास खण्ड के ग्राम हटवार निवासी रमेश कुशवाहा के सुपुत्र संदीप कुशवाहा को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर बिहार सरकार में एसडीएम (उप जिलाधिकारी) पद पर चयनित होने पर सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर के प्रबंध निदेशक भाजपा नेता डा, सानंद सिंह ने डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम बाराचंवर, गाजीपुर के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह, निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह तथा ग्राम के पूर्व प्रधान श्री कृष्ण सिंह के साथ उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह एवं प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह द्वारा प्रभु श्रीराम का प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।


उल्लेखनीय है कि हटवार दयाल सिंह गांव निवासी संदीप कुशवाहा (पुत्र रमेश कुशवाहा) ने बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 50वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र, परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है।
सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, गाजीपुर की ओर से संदीप कुशवाहा को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
“आपकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने तथा आप प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)