बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के अंतर्गत सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के परिसर में 108 सुंदरकांड सामूहिक पाठ का छात्र एवं छात्राओं द्वारा आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती सावित्री सिंह तथा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉ प्रीति सिंह थी। सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार त्यागी ने मुख्य यजमान के साथ पंचमुखी हनुमान जी , मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्चन करने के पश्चात विद्यालय के 108 छात्र एवं छात्राओं द्वारा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।
समापन के पश्चात प्रत्येक विद्यार्थियों के द्वारा हवन पूजन करके प्रसाद वितरण किया गया । संपूर्ण पूजा पाठ एवं कर्मकांड पंडित बंशीधर उपाध्याय के द्वारा संपन्न किया गया ।इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी , सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के कॉउसलर दिग्विजय उपाध्याय , सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ० सुनील सिंह सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉ० तेज प्रताप , सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल चंद्रसेन तिवारी, सत्यदेव आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल इंजीनियर सुनील यादव , इस अवसर पर अध्यापक एवं अध्यापिकाएं अरुन कुमार, गुड़िया यादव ,प्रियांशु शर्मा, निधि जायसवाल, अनुज यादव, शनि मौर्य, मनीष चौहान, सुनंदा पामिनी, समेत सभी शिक्षक गण तथा शिक्षणेतर कर्मचारी गण उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



