वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मुख्य सचेतक कृष्णदेव ऋषि एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रणव यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि कृष्णदेव ऋषि ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि देशहित में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कश्मीर में लागू परमिट व्यवस्था का विरोध करते हुए “एक देश में दो निशान, दो विधान और दो संविधान नहीं चलेंगे” का नारा दिया और राष्ट्रीय एकता के लिए संघर्ष किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रणव यादव ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का आह्वान किया।
सम्मेलन को जिला प्रभारी राजकुमार राय, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, प्रदेश सह-संयोजक (विधि प्रकोष्ठ) अजीत दास, ज्योति कुमार सोनू तथा संजय उपाध्याय ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर हरिराम अग्रवाल, खुशो देवी, मनीष सिन्हा, जय किशन प्रसाद, सुबोध माहेश्वरी, संजय पासवान, अरविंद मंडल, राकेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, दीपक पासवान, सिद्धेश्वर पासवान, कमलेश शर्मा, सोनी देवी, लखवीर कौर, वीणा देवी, दुर्गा स्वर्णकार, लता देवी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा जिला कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनीष सिन्हा ने किया।
#DrSyamaPrasadMukherjee #BJP #Kishanganj #BiharNews #BJPBihar #PoliticalNews #ShyamaPrasadMukherjee #BiharPolitics #HindiNews #SamajJagran
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



